SBI क्लर्क भर्ती 2024: पूरी जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2024 की क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख: 6 दिसंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 7 दिसंबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 27 दिसंबर 2024
  • प्रीलिम्स परीक्षा: जनवरी 2025 (संभावित)
  • मेन परीक्षा: फरवरी/मार्च 2025 (संभावित)

कुल रिक्तियां

  • वर्तमान में, 50 पद लद्दाख क्षेत्र के लिए घोषित किए गए हैं। अन्य राज्यों के लिए पदों की जानकारी जल्द जारी होगी।

योग्यता मानदंड

1.       शैक्षिक योग्यता:

o    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

o    फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका स्नातक दिसंबर 2024 तक पूरा होना चाहिए।

2.      आयु सीमा (1 अप्रैल 2024 को):

o    न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

o    अधिकतम आयु: 28 वर्ष

o    आयु में छूट:

§  SC/ST: 5 वर्ष

§  OBC: 3 वर्ष

§  PwD: सामान्य 10 वर्ष, OBC 13 वर्ष, SC/ST 15 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: sbi.co.in/careers

2. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।

3. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।

4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें:

o    सामान्य/OBC/EWS: ₹750

o    SC/ST/PwD: शुल्क माफ।

5.आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

1.       प्रीलिम्स परीक्षा:

o    100 प्रश्न (अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति)

o    कुल अंक: 100, समय: 60 मिनट

2.       मेन परीक्षा:

o    विषय: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता।

o    कुल अंक: 200, समय: 2 घंटे 40 मिनट।

3.       स्थानीय भाषा परीक्षण:

o    आवेदन किए गए क्षेत्र की भाषा में दक्षता का परीक्षण।

वेतन

  • प्रारंभिक बेसिक पे: ₹19,900
  • अन्य भत्ते और सुविधाएं शामिल।

आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें

SBI करियर पोर्टल पर जाकर आवेदन करें।

भविष्य में परीक्षा और अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें

 

Post a Comment

Previous Post Next Post